मेरठ: वेस्ट यूपी की जेलों में रील बना रहे अपराधी, मेरठ में हत्यारोपी ने जेल के अंदर वीडियो बनाकर किया वायरल
Meerut, Meerut | Jan 17, 2025 मेरठ में हत्या के आरोपी ने जेल के अंदर का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। जोन स्तर पर अधिकारी पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। एडीजी मेरठ जाेन डीके ठाकुर का कहना है जोन के सभी जिलों से इसको लेकर रिपोर्ट मांगी जा रही है। अगर वीडियो जेल के अंदर का है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।