निचलौल: निचलौल में एसएसबी ने आयोजित कराया 'वंदे मातरम' गायन कार्यक्रम
एसएसबी की 22वीं वाहिनी ने शनिवार को झुलनीपुर निचलौल के प्राथमिक विद्यालय सगरदिनही कनमिसवा में 'वंदे मातरम' गायन कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम सहायक कमांडेंट दलसाणिया हरसुखलाल के निर्देशन में हुआ। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम व राष्ट्रीय चेतना जागृत करना था। छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने उत्साह से भाग लिया।