घाघरा बस्ती में होली पर्व के अवसर पर पारंपरिक मटका फोड़ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों, महिलाओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रंग-गुलाल और ढोल-नगाड़ों की धुन पर पूरा क्षेत्र होली के रंग में सराबोर नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसके बाद मटका फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई।