झांसी: श्री सिद्धेश्वर मंदिर में कबाड़ से कमाल प्रतियोगिता का आयोजन, पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में नई मिसाल पेश की गई
Jhansi, Jhansi | Nov 24, 2024 रविवार समय करीब 3:00 बजे जिले में आयोजित "कबाड़ से कमाल" प्रतियोगिता ने रचनात्मकता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में एक नई मिसाल पेश की। कार्यक्रम का आयोजन ग्वालियर रोड स्थित श्री सिदेश्वर मंदिर पर जिला जनकल्याण महासमिति और रानी झांसी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में व महानगर धर्माचार्य आचार्य पं हरीओम पाठक के संरक्षण में किया गया।