झांसी: प्रेमनगर स्थिर श्रीनगर के युवक को साइबर ठगों ने बनाया शिकार, पीड़ित ने एसएसपी से की शिकायत
Jhansi, Jhansi | Nov 24, 2024 झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है। जहां जितेंद्र प्रजापति नाम के एक युवक के साथ साइबर ठगी हुई है। जितेंद्र ने रविवार समय करीब दोपहर 1:00 बजे एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसके पास एक फोन कॉल आता है, जिसमें वह जितेंद्र के अकाउंट में कुछ पैसे डालने की बात करता है।