झांसी: कोछाभावर स्थित हाईवे के पास करंट लगने से गाय की हुई मौत, ग्रामीणों में दिखी नाराजगी
Jhansi, Jhansi | Nov 24, 2024 झांसी के कोछाभावर स्थित कानपुर हाईवे पर रजवाड़ा पैलेस के पास करंट की चपेट में आने से एक गाय की मौत हो गई। दरअसल पूरा मामला नवाबाद थाना क्षेत्र के कोछाभावर है। जहां रविवार समय करीब दोपहर 12:30 बजे झांसी कानपुर हाईवे के रजवाड़ा पैलेस के पास एक गाय करंट की चपेट में आ गई। जिसमें उसकी मौत हो गई। जिसको लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा गया।