झांसी: पैरा मेडिकल कॉलेज के पास झाड़ियों में मिला क्लीनिक संचालक का शव, पास में मिली साइकिल, पुलिस जांच में जुटी
Jhansi, Jhansi | Nov 24, 2024 झांसी में रविवार को क्लीनिक संचालक का शव सड़क किनारे झाड़ियों में मिला है। वह क्लीनिक बंद करके अपने घर के लिए रवाना हुए थे। मगर, रातभर घर नहीं आए। सुबह पुलिस ने परिजनों को शव मिलने की सूचना दी तो वे मौके पर पहुंच गए। उनके सिर में चोट थी और मुंह से खून निकल रहा था। शव के पास ही उनकी साइकिल पड़ी थी। हालांकि पुलिस इसे एक्सीडेंट बता रही है।