हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में ट्रक की टक्कर से एक महिला घायल
तपोभूमि के समीप हाईवे पार कर रही महिला को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला ट्रक के नीचे चली गई। चालक के ट्रक खड़ा कर देने से बड़ा हादसा होते-होते बच गया। बतौर सफाई कर्मी पशु चिकित्सालय में रहने वाली शालिनी वाल्मीकि तपोभूमि जाते समय हाईवे पार करते हुए तेज रफ्तार ट्रक के नीचे चली गई। चालक के ट्रक खड़ा कर देने से एक बड़ा हादसा टल गया।