परबत्ता प्रखंड अंतर्गत डुमरिया बुजुर्ग स्थित अतिप्राचीन मां भगवती मंदिर के पावन प्रांगण में अंग्रेजी नववर्ष के अवसर पर गुरुवार की शाम छह बजे तक आस्था, श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नववर्ष के प्रथम दिन 108 कुंवारी कन्याओं द्वारा सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। मंदिर परिसर “जय