कैसरगंज: कनेरा गांव के पास बारात से आ रही जायलो कार पलटी, महिला समेत चार घायल
मुड़का गांव से बारात वापस आते समय जाइलो वाहन तेज रफ्तार में पलट गई। फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मैला सरैया निवासी बराती लाल के यहां विवाह था। जिस पर परिवार और रिश्तेदार के लोग जायलो वाहन से मुड़का गांव बारात लेकर गए। इसके बाद सभी वापस घर के लिए लौट रहे थे। तेज रफ्तार में जाइलो कार कनेरा गांव के पास पलट गई।