कोल: निशातबाग से पुलिस टीम ने 2 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, कब्जे से ई रिक्शा की 8 बैट्री व चार्जर किये बरामद
Koil, Aligarh | Mar 11, 2024 थाना क्वार्सी पुलिस टीम ने मुखबिर खास की सूचना पर कार्यवाही करते हुए अभियुक्त मोहम्मद फेज़ पुत्र नाजिर व मोहम्मद शाहिद पुत्र शाहिद अली को निशात बाग से गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी के द्वारा बताया गया पकड़े गए अभियुक्त शकीरा चोर है, जिनके कब्जे से चोरी के सामान बरामद हुआ है, जिसमें ई-रिक्शा की आठ बैट्री और दो चार्जर मिले हैं।सोमवार को जेल भेज दिया है।