गोहपारु: गोहपारु क्षेत्र के रिहायशी क्षेत्र में घुसा हाथी, डीएफओ दक्षिण वन मंडल श्रद्धा पेन्द्राम ने दी विस्तृत जानकारी
शहडोल जिले के वन परिक्षेत्र गोहपारू अंतर्गत लगातार रिहायशी क्षेत्र में हाथी घुस रहा है। जिससे ग्रामीणों में काफी दहशत है। वहीं डीएफओ दक्षिण वन मंडल श्रद्धा पेन्द्राम ने जानकारी देते हुए बताया है कि ग्रामीण को लगातार मुनादी के माध्यम से समझाइस दी जा रही है कि सतर्क रहें एवं हाथी दिखने की सूचना तत्काल वन विभाग को दें।