झंगहा थाना क्षेत्र के ग्राम शिवपुर कुर्मियान टोला निवासी अंकिता चौधरी (24) पुत्री राजेश चौधरी की शनिवार दोपहर ट्रेन से कटकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।अंकिता का शव मोतीराम अड्डा रेलवे लाइन पर धोबी घाट के सामने स्थित रेलवे पुल के पास मिला। अंकिता का सर धड़ से अलग हो गया था l अंकिता छह बहनों में सबसे बड़ी थी और उसकी शादी 20 अप्रैल को होनी थी।