सिरसा: शहर के सुरखाब चौक क्षेत्र से कार सवार चार युवक लाखों रुपये 30 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार
Sirsa, Sirsa | Aug 29, 2024 पुलिस ने सुरखाब चौक क्षेत्र से कार सवार चार युवकों को लाखों रुपये 30 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। वीरवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान सरणजीत सिंह, जितेंद्र सिंह, मनप्रीत व बलकौर सिंह के रुप में हुई है ।उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ शहर थाना में केस दर्ज किया गया है ।