सागर नगर: बहेरिया में फर्जी मार्कशीट से नौकरी पाने वाले आरक्षक को कोर्ट ने सुनाई 5 साल की सजा, भेजा जेल
बहेरिया थाना क्षेत्र में फर्जी अंकसूची लगाकर पुलिस आरक्षक की नौकरी हासिल करने के मामले में अदालत ने फैसला सुनाया है। मामले की सुनवाई शुक्रवार की दोपहर 3 बजे पंचम अपर सत्र न्यायाधीश सुधांशु सूर्यवंशी की कोर्ट में हुई। न्यायालय ने साक्ष्यों के आधार पर मुख्य आरोपी आशीष सूर्यवंशी को 5 वर्ष के सश्रम कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई है। वहीं, मामले में शामिल दो