देहरादून: दिल्ली दौरे से लौटे सीएम धामी, केंद्र के साथ हुई सकारात्मक चर्चा
दिल्ली दौरे से लौटे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस यात्रा के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के कई मंत्रियों से राज्य के विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री ने बताया कि रेलवे, गृह और वन मंत्रालय सहित कई मंत्रालयों में बैठकें हुईं, जिनमें पहले से चल रहे प्रस्तावों के साथ नए विकास कार्यों पर भी बात हुई।