स्वामी श्री कृपालु महाराज के मुख्य प्रचारक स्वामी युगल शरण जी द्वारा 21 दिवसीय विलक्षण दार्शनिक प्रवचन श्रृंखला का आयोजन 31 जनवरी से 20 फरवरी 2026 तक छावनी फुटबॉल मैदान, रामगढ़ में किया जा रहा है। इसकी जानकारी प्रेस वार्ता कर दि गई। प्रवचन प्रतिदिन शाम 5:30 बजे से 7:30 बजे तक होंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य सनातन धर्म के वास्तविक मर्म को जन-जन तक पहुँचाना है।