लक्सर: लक्सर में पीएम सड़क निर्माण में धांधली के आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग, डीएम ने लिया संज्ञान
लक्सर के खानपुर में भारु वाला गांव से भोवावली गांव तक लगभग 17 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण पीएम सड़क योजना के अंतर्गत किया जा रहा है जिसकी लागत लगभग 9 करोड़ बताई जा रही है सड़क का निर्माण कार्य आभी पूरा नहीं हुआ है और पीछे से सड़क टूटने लगी है जिसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा सीएम पोर्टल पर की गई