लक्सर: हरिद्वार रोड पर निगम की बसों में भीड़, महिलाएं प्रदेश सरकार की निःशुल्क 1 दिन की यात्रा से नाखुश
प्रदेश में रक्षाबंधन त्यौहार पर सरकारी बसों में बहनों के लिए मुफ्त यात्रा की व्यवस्था है लेकिन लक्सर खानपुर और रायसी क्षेत्र में सरकारी बसें नहीं चलने से बहने नाराज हैं उत्तराखंड में रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं और बच्चों के लिए राज्य परिवहन की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा है लेकिन सीमित बस सेवाएं होने से इसका लाभ बहनों को नहीं मिल सका