सोहागपुर: शहडोल नगर आगमन पर मध्य प्रदेश प्रभारी का कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने किया भव्य स्वागत
मध्य प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी के प्रथम शहडोल आगमन पर रविवार की दोपहर 12 बजे लगभग कांग्रेसजनों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं, नारों और पारंपरिक ढोल-नगाड़ों के बीच हरीश चौधरी का अभिनंदन किया। उनके आगमन से कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला और स्वागत स्थल बायपास पर भीड़ उमड़ पड़ी।