अनूपपुर: भालूमाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 7 मवेशियों से भरी अवैध पिकअप जब्त, तस्कर फरार
जिले के भालूमाड़ा थाना पुलिस ने अवैध पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से 7 मवेशियों को मुक्त कराया है। हालांकि, आरोपी चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक मोती-उर-रहमान के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगनाथ सिंह मरकाम और एसडीओपी कोतमा नवीन तिवारी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई सोमवार को की गई।