चक्रधरपुर: रेलवे ओवर ब्रिज के पास गुरुद्वारा से गुरुनानक देवजी महाराज के प्रकाशोत्सव पर निकाली गई शोभा यात्रा
गुरुनानक देवजी महाराज के प्रकाशोत्सव की पूर्व संध्या पर मंगलवार शाम छह बजे रेलवे ओवर ब्रिज समीप स्थित गुरुद्वारा से गाजे बाजे के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सिख समुदाय के महिला पुरुष शामिल थे। शोभायात्रा के सबसे आगे पंच प्यारे चल रहे थे। साथ ही भजन कीर्तन के साथ शोभायात्रा में सभी शामिल थे।