पटना ग्रामीण: गांधी मैदान में नीतीश कुमार के साथ 26 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे शुरू किए गए शपथ ग्रहण समारोह में सबसे पहले नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और उसके बाद 26 मंत्रियों ने भी अपने पद और गोपनीयता की शपथ ली है। 26 मंत्रियों में सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा शामिल हैं।