बुदनी: बुधनी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया
Budni, Sehore | Aug 16, 2025 राधाकृष्ण मंच गोकुलधाम के नेतृत्व में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ किया गया। भगवान श्रीकृष्ण की भव्य शोभायात्रा प्राचीन हनुमान मंदिर से निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में महिला, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग श्रद्धालु शामिल हुए।शोभायात्रा में आकर्षक झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। राधा-कृष्ण के रूप में सजे किरदार लोग