पीपलदा: इटावा क्षेत्र के श्योपुरा निवासी युवक मोटरसाइकिल फिसलने से गंभीर घायल, MBS अस्पताल में भर्ती, उपचार जारी
Pipalda, Kota | Nov 29, 2024 इटावा क्षेत्र के श्योपुरा गांव निवासी मोटरसाइकिल सवार युवक करवर से गांव आने के दौरान मोटरसाइकिल फिसलने से घायल हो गया। घायल युवक शिवराज पुत्र गोबरीलाल के भाई मुकेश बैरवा ने शुक्रवार सुबह 10 बजे बताया की उसका भाई करवर से अपने घर मोटरसाइकिल से श्योपुरा आ रहा था कि वह आ रहा था कि उसकी मोटरसाइकिल फिसलने पर गम्भीर घायल हो गया जिसको एमबीएस अस्पताल लाया गया।