जानसठ: मीरापुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर महकार हत्याकांड के एक आरोपी को गिरफ्तार किया, भेजा गया जेल
मीरापुर पुलिस ने मुखबिर खास क़ी सूचना पर महकार हत्याकांड मामले मे मंगलवार दोपहर 04 बजे एक और हत्यारे सतपाल को गिरफ्तार किया गया, आपको बताते चले बीते 25 मई को गाँव भूम्मा मे मामूली विवाद के बीच ख़ूनी संघर्ष हो गया था जिसमे गोली चलने से बुजुर्ग महकार क़ी हत्या हो गई थी,जिसमे कई आरोपी पहले ही जेल जा चुके है।