जानसठ: ककरौली पुलिस ने ऑनर किलिंग मामले में पिता और पुत्र को किया गिरफ्तार, कुछ दिन पूर्व विवाहित महिला को जलाया था
ककरौली पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर रविवार दोपहर 3:00 बजे खुलासा करते हुए,ऑनर किलिंग मामले में हत्यारे पिता और पुत्र को गिरफ्तार किया है बताया जा रहा है कि विवाहित महिला सरस्वती को जलाकर उसके ही पिता राजवीर और भाई सुमित ने अवैध संबंधों के चलते मौत के घाट जलाकर उतार दिया था पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा।