जानसठ: भोपा पुलिस ने भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष को लड़की से छेड़छाड़ के मामले में किया गिरफ्तार, भेजा जेल
भोपा पुलिस ने भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं वर्तमान में डॉक्टर को लड़की छेड़छाड़ मामले में रविवार दोपहर 3:00 के आसपास गिरफ्तार किया है, बताया जा रहा है कि क्लीनिक पर इलाज के दौरान आई एक लड़की के साथ डॉक्टर वीरपाल सहरावत ने छेड़छाड़ एवं गलत काम करने की कोशिश की थी इस पूरे प्रकरण में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है।