फिरोज़ाबाद: फ़िरोज़ाबाद शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस का फ्लेग मार्च, एसपी सिटी, सीओ सिटी संग थाना प्रभारी दक्षिण ने बढ़ाए कदम
एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद, सीओ सिटी अरुण कुमार एवं थाना दक्षिण प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में सोमवार शाम 5 बजे क़रीबन फ़िरोजाबाद शहर के मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया। अधिकारियों ने क्षेत्र में घूमकर हालात का जायजा लिया और पुलिस बल को सतर्क रहने के निर्देश दिए। इस दौरान आमजन से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की