फिरोज़ाबाद: थाना रसूलपुर क्षेत्र में नैनी ग्लास कारखाने के पास मैक्स पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार किशोर की हुई मौत
थाना रसूलपुर क्षेत्र ताडो वाली बगिया निवासी किशोर जैरूल मौहल्ले में साइकिल चला रहा था। इसी दौरान सोमवार दोपहर तीन बजे करीबन एक तेज गति से निकलती मैक्स पिकअप ने टक्कर मार दी। जिससे उक्त किशोर की मौत हो गयी। परिजन जीवित होने की आस में सरकारी ट्रामा सेंटर लाये, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया है।