बेगूसराय: वंदे भारत एक्सप्रेस से बेगूसराय पहुँचे डीजीपी आरएस भट्टी, डेढ़ घंटे तक पुलिस छावनी में तब्दील रहा बेगूसराय रेलवे स्टेशन
बिहार के डीजीपी आरएस भट्टी का एक अंदाज आज पूरे बेगूसराय वासियों को काफी पसंद आया. बेगूसराय के लोग,खासकर के युवा पीढ़ी- डीजीपी की तारीफ करते नहीं थक रहे थे. दरसअल बिहार के डीजीपी को बेगूसराय निरीक्षण के लिये आना था,लेकिन डीजीपी ने सड़क मार्ग का रास्ता ना चुन कर ट्रेन मार्ग को पहली प्राथमिकता दी.