तिलोई: जायस पंकज माहेश्वरी विद्यालय में युवा वृक्षारोपण और हिंदी दिवस का कार्यक्रम
Tiloi, Amethi | Sep 14, 2025 रविवार दोपहर करीब 1 बजे जायस स्थित पंकज माहेश्वरी स्मृति महाविद्यालय, नन्दग्राम में स्व. पंकज माहेश्वरी की पुण्यतिथि पर वृक्षारोपण व हिन्दी दिवस पर विशेष कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि ज्योति मजेजी ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। छात्र-छात्राओं ने हिन्दी भाषा पर विचार रखे।