दुर्ग: शासकीय स्कूल बघेरा के पास अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही चलाकर व्यक्ति को मारा ठोकर,व्यक्ति की हुई मौत,जांच में जुटी पुलिस
शासकीय स्कूल बघेरा के पास अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही चलाकर व्यक्ति को मारा ठोकर, व्यक्ति की हुई मौत,सिटी कोतवाली पुलिस ने बताया कि व्यक्ति लखन विश्वकर्मा अपने घर से चाय पीने के लिए साहू होटल मेन रोड बघेरा गये थे। चाय पीकर वापस अपने घर आ रहे थे। शासकीय स्कूल बघेरा के पास अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही चलाकर व्यक्ति लखन विश्वकर्मा को अपनी चपेट में ले लिया।