गोहद थाना क्षेत्र अंतर्गत गोहद मौ रोड पर शनिवार को लगभग 4 बजे राहुल पुत्र देवीदयाल जाटव लगभग 20 वर्ष निवासी कृपालपुर सब्जी मंडी गोहद में सब्जी खरीदने जा रहा था।तभी बगथरा गांव के पास रोड के किनारे खड़ी ट्राली में अचानक बाइक टकरा गई। जिससे राहुल की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शनिवार को लगभग 10 बजे पोस्टमार्टम कराया।