धौलपुर: पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर किसानों ने एसपी से पैसे दिलवाने की गुहार लगाई
धौलपुर जिले के बाड़ी इलाके के कुछ किसानों ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय धौलपुर पहुंच कर एसपी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें एक सरसों व्यापारी पर सरसों के रुपये नहीं देने का आरोप लगाया है। शिकायती पत्र में किसानों ने बताया है कि भगवानदास वैश्य उर्फ पचनुआ निवासी गांव पुरा मदारी व हाल निवासी गुमट बाड़ी ने करीब 1 वर्ष पहले उनकी सरसों की फसल खरीदी थी। जिसका पैसा अब