कौशाम्बी। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मलाक मोइनुद्दीनपुर मजरा अंतर्गत दुधारा रेलवे क्रॉसिंग के पास सोमवार शाम लगभग 5 बजे एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान सचिन सरोज (पुत्र लल्लू सरोज) निवासी ग्राम रामापुर, थाना सराय इनायत, प्रयागराज के रूप में हुई!