जंक्शन के श्री नीलकंठ महादेव सेवा प्रन्यास द्वारा संचालित श्री काशी विश्वनाथ महादेव मन्दिर में बुधवार को गोवर्धन पूजा व अन्नकूट महाप्रसाद का आयोजन किया गया। प्रातः पंडित धर्मेन्द्र शास्त्री के सानिध्य में अध्यक्ष अश्विनी नारंग, सचिव चिमन मित्तल, सहसचिव भीष्म कौशिक, विजय भूतना, अनिल शर्मा, रामचंद्र बाघला, महावीर शर्मा, रवि शर्मा सहित अन्य श्रद्धालुओं ने की।