बरेली के थाना इज्जतनगर क्षेत्र में महिला के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है। कर्मचारीनगर निवासी आस्था दीक्षित ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 17 जनवरी को पड़ोसी मधुर रस्तोगी शराब के नशे में उनके घर के गेट पर आया और उन्हें व उनकी मां को बेवजह गालियां देने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गया।