करेरा: पेट्रोल कांड के बाद तहसील कार्यालय में बाबू, स्टेनो व सहायक हड़ताल पर, ऑफिसों में लटके ताले, जनता परेशान
करैरा तहसील कार्यालय में गुरुवार को शाम 5 बजे के लगभग एक रिटायर्ड फौजी ने बंटवारे के नाम पर नायाब तहसीलदार,पटवारी,बाबू पर एक तरफा नामांतरण करने के एवज़ में प्लाॅट लेने के आरोप लगाए और पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने की कोशिश की इसके बाद प्रशासन ने पीड़ित किसान पर सरकारी कार्य में बाधा की FIR दर्ज करवा दी उसके बाद शुक्रवार को बाबू सहित कर्मचारी हड़ताल पर बैठ गए