खरगोन के नर्मदा क्षेत्र में तेंदुए की लगातार चहलकदमी की घटनाओं के बाद स्टेट टाइगर डॉग स्क्वॉड ने सर्चिग अभियान चलाया है। इंदौर से आई टीम को बोथू के जंगल में तेंदुए के पगमार्क मिले हैं, जिससे क्षेत्र में उसकी मौजूदगी की पुष्टि हुई है। वन विभाग अब वन्य प्राणी की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ट्रैप कैमरे लगाएगा। गुरुवार दोपहर 12 बजे के लगभग सर्चिंग हुई