ऊंचाहार कस्बे के एनटीपीसी रोड पर सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर में शनिवार की दोपहर, संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई,थोड़े समय में ही ट्रांसफार्मर आग के गोले में तब्दील हो गया।आग की उठती लपटों को देखकर आसपास मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई।पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने एक घण्टे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।शॉट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।