श्योपुर: रायपुरा में नवजात बालिकाओं का सम्मान, धूमधाम से मनाया गया बालिका उत्सव
श्योपुर। कलेक्टर अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वाधान में आंगनबाडी केन्द्र रायपुरा एवं गोपालपुरा खुरखुटा गुरूवार को दोपहर 1 बजे समाज में बालिकाओं के महत्व को रेखांकित करने के उद्देश्य से नवजात बालिकाओं का सम्मान किया गया तथा केक काटकर उत्सव मनाया गया।