हमीरपुर: हमीरपुर में पिछले चौबीस घंटे से नेशनल हाइवे पर जाम से लोग कराह रहे हैं
कानपुर-सागर हाईवे पिछले चौबीस घंटे से जाम से कराह रहा है। जाम की शुरुआत सोमवार की सुबह से हुई। दिन में कई बार रुक-रुककर जाम लगता रहा। माघ मेला, चित्रकूट अमावस्या और बांदा में बागेश्वर धाम महाराज की कथा की वजह से ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगा दी गई। सोमवार को सुमेरपुर व मुस्करा में विराट हिंदू सम्मेलनों की वजह से रूट डायवर्ट कर दिया गया था। जिसकी वजह से स्थिति