कांके: उपायुक्त कार्यालय के पास हजारीबाग रेप-हत्या मामले में प्रदेश बीजेपी महिला मोर्चा का धरना
Kanke, Ranchi | Mar 30, 2026 उपायुक्त कार्यालय के पास सोमवार दोपहर करीब एक बजे प्रदेश बीजेपी महिला मोर्चा ने हजारीबाग में बच्ची के साथ रेप के बाद हत्या करने के मामले में धरना दिया। इस मौके पर प्रदेश बीजेपी महिला मोर्चा ने कहा कि सरकार महिलाओं को उचित सम्मान देने में विफल साबित हो रही है। महिलाओं के साथ लगातार दुर्व्यवहार हो रहा है लेकिन सरकार इस पर ठोस संज्ञान नहीं ले रही है।