धमतरी: सामुदायिक शौचालय में फांसी के फंदे पर मिला बुजुर्ग व्यक्ति का शव
कोतवाली थाना से मिली जानकारी के अनुसार बांसपारा वार्ड निवासी दिलीप नामदेव वार्ड में स्थित सामुदायिक शौचालय में फांसी लगा लिया था। आज मंगलवार को सुबह लोगों को इसकी जानकारी हुई। जिसके बाद थाने में इसकी सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फांसी के फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।