बिजासन घाट के जंगल में अज्ञात बुजुर्ग महिला का शव मिलने से हड़कंप बिजासन घाट क्षेत्र में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब डबल पुलिया के पास जंगल के नाले में एक अज्ञात बुजुर्ग महिला का शव मिला। सूचना मिलते ही बिजासन चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने डबल पुलिया के समीप जंगल के नाले में एक महिला का शव पड़ा।