जवाली: सिविल अस्पताल जवाली के पुराने भवन के पास भूस्खलन, चार प्रवासी मजदूर हुए घायल
Jawali, Kangra | Sep 15, 2025 बीती रात सिविल हस्पताल जवाली के पुराने भवन के साथ भूस्खलन हुआ है जिस कारण चार प्रबासी मजदूर घायल हुए है.. जिन्हे सिविल हस्पताल जवाली में ही उपचार दिया जा रहा है. सोमवार सुबह करीब 11 बजे मिली जानकारी अनुसार उक्त भवन के पास काफ़ी दिनों से डंगा लगाने क़ी डिमांड चल रही थी लेकिन डंगा नहीं लगा. जिसका परिणाम यह हुआ कि रात के समय उक्त जगह पर भूस्खलन हो गया.