मुरैना नगर: पति की दूसरी शादी से उजड़ा घर, बेटी संग पीड़िता मुरैना कलेक्ट्रेट पहुंची, कलेक्टर से लगाई न्याय और सुरक्षा की गुहार
मुरैना जिले के बडफरा की मंजू ने कलेक्ट्रेट जाकर कलेक्टर से न्याय और सुरक्षा की मांग की।बताया कि पति कोक सिंह ने अपनी पत्नी रहते दूसरी शादी कर ली।पति और उसकी दूसरी पत्नी ने मंजू और उसकी बेटी मनोरमा की मारपीट कर घर से निकाल दिया।कमरे का सामान बाहर फेंककर ताला लगा दिया।अब भटक रही है और खाने-पीने के लिए पैसे नहीं हैं।मंजू ने बेटी की शादी व सुरक्षा की मांग की।