प्रयागराज: महाकुंभ मेला क्षेत्र में संगम स्नान के दौरान भगदड़ में कई श्रद्धालु घायल, सीएम ने दिए सख्त आदेश
महाकुंभ मेला क्षेत्र में आज बुधवार को संगम स्नान के दौरान भगदड़ हुई। कई श्रद्धालुओं की मौत की खबरें भी सामने आ रही हैं,हालांकि अधिकारियों द्वारा मौत की पुष्टि नहीं की गई है।कई श्रद्धालुओं के घायल हैं। इसी बीच बुधवार को करीब 1:00 बजे योगी आदित्यनाथ द्वारा सख्त आदेश दिए गए हैं,कि किसी भी घायल को अस्पताल से वापस ना भेजा जाए।