प्रयागराज: शास्त्री ब्रिज काली सड़क के पास जान जोखिम में डालकर आवागमन कर रहे श्रद्धालु, वीडियो हो रहा वायरल
प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान देश-विदेश के कोने-कोने से बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगम में पहुंचे हैं,इस दौरान प्रयागराज के विभिन्न सड़कों पर आस्था का जन सैलाब उमड़ा हुआ है, तथा संगम पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं द्वारा बंद किए गए रास्तों का इस्तेमाल किया गया है,कुछ इसी तरह की तस्वीर भी सामने आई हैं, जहां श्रद्धालुओं ने जान जोखिम में डालकर आवागमन किया है।